Share Market : मजबूत शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 218 अंक चढ़ा, निफ्टी 26,137

आज सोमवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 218.44 अंक चढ़कर 85,450.36 अंक पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 69.4 अंक बढ़कर 26,137.55 अंक पर पहुंच गया। बैंकों द्वारा अमेरिकी डॉलर की बिकवाली और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण रुपया सोमवार को रिकॉर्ड निचले स्तर से उबर गया और शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 49 पैसे बढ़कर 89.17 पर पहुंच गया।