दुर्ग-रायपुर में पिछले 3 दिनों में चार डिग्री बढ़ा तापमान, दूसरे जिलों में भी यही ट्रेंड, 2 दिन बाद गिरेगा पारा
छत्तीसगढ़ : प्रदेश में अगले दो दिन मौसम में कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद ठंड बढ़ेगी। 2 से 3 डिग्री तक तापमान गिर सकता है। वहीं पिछले तीन से चार दिनों में राज्य के लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। दुर्ग और रायपुर में पिछले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री का इजाफा हुआ है। दुर्ग में न्यूनतम तापमान 10°C से बढ़कर 14.2°C तक पहुंच गया है। वहीं रायपुर में तापमान 13°C से बढ़कर 16.4°C तक जा पहुंचा है।
राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी यही ट्रेंड देखने को मिल रहा है। अंबिकापुर में बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 10.0°C रिकॉर्ड किया गया। चार दिन पहले यह तापमान 6°C तक पहुंच गया था। जो पिछले दस सालों में नवंबर महीने का सबसे ठंडा तापमान था।
छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन राज्य में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में गिरावट आ सकती है, जो 2 से 3 डिग्री तक हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
चूंकि तापमान में यह उतार-चढ़ाव हो रहा है, डॉक्टरों ने हाइपोथर्मिया के खतरे को लेकर चेतावनी दी है। वे कहते हैं कि अचानक तापमान बढ़ने से शरीर को जल्दी ठंड लग सकती है। इससे हाइपोथर्मिया का खतरा बढ़ सकता है। इस खतरे से बचने के लिए डॉक्टरों ने दो लेयर कपड़े पहनने की सलाह दी है।
