हम पैसा कमाने के लिए सत्ता में नहीं आए, हमने पुण्य कमाया: अरविंद केजरीवाल
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज मंगलवार को संगत के बीच गुरुद्वारा बाबा बुढ़ा दल छावनी में आयोजित विशेष धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान केजरीवाल ने कईं बड़ी बातें सामने रखी. केजरीवाल ने कहा- लोग हमसे पूछते हैं कि हमें इतना पैसा कहाँ से मिल रहा है, हमने इतनी बड़ी व्यवस्था कैसे की और पंजाब सरकार इतना काम कैसे कर रही है. यह कार्यक्रम श्री गुरु तेग बहादुर जी तथा महान सिख शहीदों—भाई मती दास जी, भाई सती दास जी और भाई दयाला जी—के 350वें शहादत दिवस की स्मृति में आयोजित श्री अखंड पाठ साहिब के भोग समारोह के उपरांत हुआ. दोनों नेता संगत के साथ बैठकर श्रद्धा और भक्ति से अरदास में शामिल हुए.
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल कहते हैं, “हम पूरी ईमानदारी से सरकार चलाने की कोशिश कर रहे हैं। लोग हमसे पूछते हैं कि हमें इतना पैसा कहाँ से मिल रहा है, हमने इतनी बड़ी व्यवस्था कैसे की और पंजाब सरकार इतना काम कैसे कर रही है. इसकी वजह यह है कि हम गुरु साहिब के दिखाए रास्ते पर ईमानदारी से चल रहे हैं… मैंने चुनाव के दौरान वादा किया था कि सरकार का सारा खजाना आपके लिए इस्तेमाल होगा. अगर हमने एक पैसे की भी बेईमानी की है, तो हम गुरु महाराज से कोई भी सजा स्वीकार करेंगे.
#WATCH | Anandpur Sahib | AAP National Convener Arvind Kejriwal says, “We did not come to power to earn money. We earned good deeds. We did not get huge bungalows constructed, we earned Guru Maharaj’s blessings…”
(Source: Punjab Government) pic.twitter.com/NZyMtaddwc
— ANI (@ANI) November 25, 2025
