अमरोहा में चलती थार की छत पर चढ़कर नोटों की बारिश.. VIDEO, पैसे लूटने के लिए दौड़े लोग

उत्तरप्रदेश : अमरोहा में चलती थार की छत पर चढ़कर युवकों ने नोट बरसाए। पैसे लूटने के लिए लोग गाड़ी के पीछे-पीछे दौड़ते दिखे। इस दौरान सड़क पर भीषण जाम लग गया। स्टंटबाजी में एक युवक का पैर भी फिसल गया। वो कार की छत से गिरते-गिरते बचा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें 4 युवक कार की छत पर चढ़े दिख रहे। युवक नोट उड़ाकर जश्न मना रहे हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस वीडियो के आधार पर युवकों की तलाश कर रही है। घटना हसनपुर थाना क्षेत्र के संभल अड्डे की है। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार की रात करीब 10 बजे एक बारात अमरोहा के हसनपुर के संभल अड्डे से गुजर रही थी। तभी कुछ युवक चलती कार पर खड़े होकर स्टंटबाजी करने लगे। सभी कार के ऊपर खड़े होकर नोट बरसा रहे थे। किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में इस घटना का वीडियो बना लिया। उसने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दियाइस संबंध में पूछताछ करने पर इंस्पेक्टर ने बताया की इस घटना की जांच कराई जा रही है। आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।