Share Market : भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा, निफ्टी 26,295

शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में पिछले दिन की तेजी जारी रही। निफ्टी भी अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वैश्विक व्यापार के बीच आयातकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की मांग बढ़ने से गुरुवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे कमजोर होकर 89.24 पर बंद हुआ।

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा चढ़कर 86,000 के ऊपर पहुंचा, जो इसका ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड है। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 90.25 अंक बढ़कर 26,295.55 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।