CG : 13 दिसंबर को आएंगे अमित शाह, बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक दिन पहले ही चार दिनों तक राजधानी रायपुर में रहकर लौटे हैं, अब वे एक बार फिर से 12 दिनों बाद 13 दिसंबर को बस्तर ओलंपिक का समापन करने के लिए जगदलपुर आएंगेइसी दिन प्रदेश सरकार के दो साल भी पूरे हो रहे हैंप्रदेश सरकार अपने दो साल पूरे होने पर कई आयोजन करने वाली हैएक बड़े आयोजन में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आएंगेयह आयोजन 22 दिसंबर को होगाकेंद्र सरकार लगातार छत्तीसगढ़ पर बहुत ज्यादा ध्यान दे रही है केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी लगातार छत्तीसगढ़रहे हैंउन्होंने मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने का ऐलान किया हैअब नक्सलवाद अंतिम सांसें भी ले रहा हैनक्सलवाद को लेकर अमित शाह छत्तीसगढ़ और दिल्ली में लगातार रणनीति भी बना रहे हैंराजधानी रायपुर में ही तीन दिनों तक डीजी-आईजी कांफ्रेंस में एक बार फिर से नक्सलवाद को समाप्त करने के साथ ही बस्तर के विकास का रोडमैप तैयार किया गया हैइस कांफ्रेंस में तीन दिनों तक यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रहे हैंवे भी एक दिन पहले ही शाम को दिल्ली लौटे हैं

अमित शाह बस्तर ओलंपिक के समापन में बीते साल भी आए थे, एक बार फिर से बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। 11 दिसंबर से संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक का आयोजन जगदलपुर में होगाइसमें साढ़े तीन हजार खिलाड़ी शामिल होंगेडिप्टी सीएम और खेल मंत्री अरुण साव ने बताया, 13 दिसंबर को बस्तर ओलंपिक के समापन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगेश्री साव ने बताया, बस्तर ओलंपिक में नक्सल पीड़ित और पुनर्वासित नक्सली भी शामिल होंगेश्री साव ने कहा, हमारी सरकार के दो साल पूरे होने पर कार्यक्रम तय किए जा रहे है