विधानसभा सत्र 14 दिसंबर से… छत्तीसगढ़ विजन पर पहले दिन होगी चर्चा, नई विधानसभा में चार दिन चलेगा सत्र

छत्तीसगढ़ : नवा रायपुर में स्थित नए विधानसभा भवन में 14 दिसंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस बार सत्र 14 से 17 दिसंबर तक चलेगा। यह सत्र चार दिन के लिए रहेगा। सत्र के पहले दिन छत्तीसगढ़ विजन पर चर्चा होगी। यह सत्र चार दिनों तक चलेगा. इस सत्र में अलग-अलग विषयों पर चर्चा होगी. शीतकालीन सत्र के लिए विधायक सवाल लगा रहे है. नए भवन में शीतकालीन सत्र हंगामेदार होने के आसार, क्योंकि इस सत्र में प्रमुख चर्चा का विषय धर्मांतरण संशोधन विधेयक रहेगा.

शीतकालीन सत्र 14 से 17 दिसंबर 2025 तक चलेगा. इस सत्र के लिए विधायक सवाल लगा रहे है. विधायकों ने कुल 628 सवाल लगाए हैं. विधायक ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से सवाल लगा रहे हैं. इस सत्र में 333 तारांकित और 295 अतारांकित प्रश्न शामिल किए गए हैं. नए भवन में शीतकालीन सत्र हंगामेदार होने के आसार हैं. पहला दिन यानी 14 दिसंबर को विकसित भारत 2047 पर चर्चा होगी. वहीं इस सत्र में धर्मांतरण संशोधन विधेयक भी लाया जाएगा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस सत्र में विधेयक लाने की पुष्टि की है.

बता दें कि 18 नवंबर को छत्तीसगढ़ विधानसभा के पुराने भवन में विशेष सत्र बुलाया गया था, जिसमें 25 साल की संसदीय यात्रा पर चर्चा की गई. इस दौरान पक्ष-विपक्ष के सदस्य सदन में मौजूद रहे, जिन्होंने अपने अनुभव, संसदीय स्मृतियां और विधानसभा से जुड़ी यादें साझा की थी.