मुरैना : एग्जाम हॉल से कॉपी लेकर भागा ABVP जिला संयोजक, पकड़ा तो धौंस जमाने लगा

जीवाजी विश्वविद्यालय की पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षा के दौरान मुरैना के जौरा शासकीय पीजी कॉलेज में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। यहां एक परीक्षार्थी एग्जाम हॉल से कॉपी लेकर भागने लगा। ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों ने उसे पकड़ लिया, तो वह खुद को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का जिला संयोजक बताकर धमकाने लगा। शिक्षकों ने जब मोबाइल निकालकर उसकी हरकत का वीडियो बनाना शुरू किया, तो उसकी हेकड़ी निकल गई। बाद में उसे केंद्र से बाहर निकाल दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, जौरा शासकीय पीजी कॉलेज में आज एमए अंग्रेजी विषय का पेपर था। परीक्षा हॉल में विकास शर्मा नाम का एक परीक्षार्थी बैठा था। जैसे ही कॉपी और पेपर बांटा गया, विकास कॉपी लेकर घर जाने की जिद करने लगा और हॉल से भागने की कोशिश कीशिक्षकों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और कॉपी वापस छीन ली शिक्षकों द्वारा रोके जाने पर छात्र ने अपने पद का रुतबा झाड़ा और खुद को ABVP का जिला संयोजक बताते हुए धमकी दी। शिक्षकों ने उसकी धमकियों से डरने के बजाय मोबाइल निकालकर वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। कैमरा चालू होते ही परीक्षार्थी चुप रह गया। इसके बाद उसे प्राचार्य कक्ष में ले जाया गया और केंद्र से बाहर कर दिया गया।

शासकीय पीजी कॉलेज जौरा को जीवाजी विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा केंद्र बनाया गया हैयहां कैलारस कस्बे के दो कॉलेजों- ए.एस. डिग्री कॉलेज और ए.एन.डी. डिग्री कॉलेज के छात्र परीक्षा दे रहे हैं।

शासकीय पीजी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एच.एन. सिंह हाडा ने बताया कि छात्र ने परीक्षा हॉल में बदमाशी की। वह कॉपी लेकर घर जाना चाहता था। रोकने पर उसने हंगामा किया और संगठन के नाम पर धमकी दी। काफी समझाइश देने और ईमानदारी से परीक्षा देने के लिए कहने पर वह नहीं माना और अंततः बिना परीक्षा दिए ही केंद्र से चला

गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *