Share Market : शुरुआती कारोबार में अत्यधिक उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स 53 अंक बढ़ा, निफ्टी 26,061
शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में आज शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अत्यधिक उतार-चढ़ाव का रुख रहा। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 53.54 अंक बढ़कर 85,318.86 अंक पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 28.2 अंक बढ़कर 26,061.95 अंक पर पहुंच गया।
