‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के 30 साल पूरे, शाहरुख-काजोल ने लंदन में अनवील की सिग्नैचर स्टाइल वाली स्टैच्यू

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (DDLJ) को रिलीज हुए इस साल 30 साल पूरे हो गए हैं। हाल ही में फिल्म में लीड रोल प्ले करने वाले शाहरुख खान और काजोल ने लंदन में अपना ब्रॉन्ज स्टैच्यू अनवील किया फिल्म के मशहूर पोज में बनाई गई मूर्ति में शाहरुख और काजोल को उनके किरदार राज और सिमरन के रूप में दिखाया गया है। स्टैच्यू के लॉन्चिंग के दौरान दोनों सितारों ने साथ में फोटो भी खिंचवाईं। शाहरुख काले सूट में नजर आए जबकि काजोल नीली साड़ी में दिखीं।

शाहरुख खान ने इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर लिखा –

आज लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में राज और सिमरन की ब्रॉन्ज स्टैच्यू को लॉन्च करते हुए बहुत खुशी हो रही है। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (DDLJ) के 30 साल पूरे होने का यह जश्न बेहद खास हैDDLJ पहली भारतीय फिल्म है जिसे सीन्स इन द स्क्वायर ट्रेल में जगह मिली है। यूके के सभी लोगों का धन्यवाद जिन्होंने यह संभव कियाअगर आप कभी लंदन आएं तो राज और सिमरन से जरूर मिलेंहम चाहते हैं कि आप DDLJ के साथ और यादें बनाएं

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया थायह फिल्म आज भी दर्शकों के दिलों में बसी है। इसके किरदार राज और सिमरन ने हिंदी सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई। यह भारत की सबसे लंबी चलने वाली फिल्म है, जो अब भी मुंबई के मराठा मंदिर सिनेमाघर में दिखाई जाती है।

फिल्म को लेकर शाहरुख खान ने हाल ही में एक बयान में कहा कि ऐसा लगता ही नहीं कि DDLJ को रिलीज हुए 30 साल हो गए। लगता है जैसे कल ही की बात हो, लेकिन यह अब भी यकीन करना मुश्किल है। मैं दुनियाभर के लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने राज को इतना प्यार दिया। किसी ने नहीं सोचा था कि यह फिल्म लोगों के दिलों में इतनी गहराई से बस जाएगी।