WhatsApp पर आपत्तिजनक कॉल, पुलिस बताकर धमकाया, सरकारी अफसर को डिजिटल अरेस्ट कर 31 लाख की ठगी
मध्यप्रदेश : जबलपुर में सरकारी अफसर को डिजिटल अरेस्ट कर 31 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। सरकारी अधिकारी को बदनाम करने का डर दिखाकर ठगी की वारदात की गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दरअसल पीड़ित अधिकारी के पास अज्ञात नम्बर से किसी लड़की का व्हाट्सअप कॉल आया था। सामान्य बातचीत के बाद कॉल कट गया था। थोड़ी देर बाद व्हाट्सएप पर आए कॉल में साइबर ठग ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया। लड़की से आपत्तिजनक बातें करने का आरोप लगाया।
सामने वाले ने आपराधिक केस लगवाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। सायबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर 31 लाख रुपये अपने एकाउंट में ट्रांसफर कराए। मदनमहल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर सायबर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।मदनमहल थाना अंतर्गत इलाके में पीड़ित अधिकारी रहते है।
