जूनियर हॉकी विश्व कप : भारत ने बेल्जियम को हराया, सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

भारत ने एफआईएच पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उसका सामना रविवार (7 दिसंबर) को जर्मनी से होगा. वहीं दूसरे सेमीफाइनल में स्पेन और अर्जेंटीना की टक्कर होगी. भारत ने बेल्जियम के खिलाफ शूटआउट में जीत दर्ज की. शारदा नंद तिवारी और कप्तान रोहित ने भारत के लिए गोल किए. निर्धारित समय में मैच 2-2 से बराबर रहा. गोलकीपर प्रिंसदीप ने शूटआउट में दो गोल बचाकर भारत की जीत पक्की कर दी. बेल्जियम ने पहला गोल तब किया जब 13वें मिनट में कौरनेज़ मासेंट गैसपार्ड ने रिवर्स-स्टिक हिट से गोल कर दिया. तीसरा क्वार्टर खत्म होने से कुछ सेकंड पहले रोहित ने ड्रैग फ्लिक को गोल में डिफ्लेक्ट करके भारत को बराबरी दिला दी. 8वें मिनट में शारदा ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत को बढ़त दिलाई.

निर्धारित समय तक स्कोर 2-2 से बराबर था. भारतीय टीम को आखिरी सीटी बजने से एक मिनट पहले कोताही बरतने का खामियाजा भुगतना पड़़ा और रोजे नाथन के गोल की मदद से बेल्जियम ने मैच को शूटआउट तक खींच दिया. शूटआउट में भारत के लिए शारदानंद तिवारी ने तीन (पेनल्टी स्ट्रोक पर) और अंकित पाल ने एक गोल किया जबकि बेल्जहयम के लिये हुजो लाबुशेरे, जी हाआक्स और चार्ल्स एल ने गोल दागे.

इससे पहले मैच में 45वें मिनट तक बेल्जियम ने अपनी सटीक पासिंग और गेंद पर नियंत्रण से भारत को दबाव में रखा लेकिन तीसरे क्वार्टर में कप्तान रोहित ने आखिरी मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर जैसे ही बराबरी का गोल दागा . मैच की तस्वीर बदल गई. खचाखच भरे मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में मौजूद दर्शकों में मानो उत्साह का संचार हो गया. इससे दो मिनट पहले मिले पेनल्टी कॉर्नर पर रोहित का प्रयास नाकाम रहने से मिली निराशा भी दूर हुई.

बेल्जियम को आखिरी मिनट में लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन भारतीय डिफेंस ने इस बार कोई चूक नहीं की. चौथे क्वार्टर की शुरूआत बेल्जियम ने काफी आक्रामक की और पहले ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर बनाया लेकिन बढत नहीं बना सकी. भारत को जवाबी हमले में 48वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला और शारदानंद तिवारी ने जैसे ही भारत को बढत दिलाई , पूरा स्टेडियमइंडिया इंडिया’ के शोर से गूंज उठा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *