Share Market : लाल निशान में खुले सेंसेक्स-निफ्टी, शुरुआती कारोबार में US डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर
शुरुआती करोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 451.63 अंक या 0.53 प्रतिशत गिरकर 84,651.06 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 139.85 अंक या 0.54 प्रतिशत गिरकर 25,820.70 अंक पर आ गया। कंपनियों, आयातकों और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की डॉलर मांग से निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 10 पैसे गिरकर 90.15 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।
