बॉर्डर 2 से अहान शेट्टी का फर्स्ट-लुक जारी, टैंक गन थामे नेवी ऑफिसर लुक में नजर आए

फिल्म बॉर्डर 2 से अहान शेट्टी का फर्स्ट-लुक आज मंगलवार को जारी किया गयाइसमें वह एक नेवी ऑफिसर के किरदार में नजररहे हैं और काफी दमदार लग रहे हैंउनके लुक को देखकर लोग उनकी तुलना सुनील शेट्टी से भी कर रहे हैं, जिन्होंने पहले बॉर्डर में अहम किरदार निभाया था मेकर्स की ओर से जारी किए गए पोस्टर में अहान शेट्टी को युद्ध के बीच में दिखाया गया है। उनके चेहरे पर खून के निशान हैं और उनकी आंखों में दृढ़ता झलक रही है, साथ ही अहान के हाथों में टैंक की गन हैइस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, लहरों से भी मजबूत। तूफान से भी भयानक। इसके साथ ही बताया गया है कि यह फिल्म अगले साल 2026 में 23 जनवरी को रिलीज होगी।

वहीं, इस पोस्टर पर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, क्या कमाल का फर्स्ट लुक पोस्टर है अहान की असली एंट्री तो अब होने जा रही है बॉलीवुड में। दूसरे ने लिखा है, अहान शेट्टी अपने पापा सुनील शेट्टी की तरह ही नजर आ रहा है। ऐसा लग रहा है कि बॉर्डर 2 में अहान नहीं बल्कि अन्ना सुनील शेट्टी ही हैं।

बॉर्डर-2 क्लासिक बॉर्डर (1997) का सीक्वल है। इसमें सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में एयरफोर्स, ग्राउंड बैटल और बड़े पैमाने की वॉर सीक्वेंस शामिल हैं। मेकर्स ने इसे देशभक्ति की भावना से जुड़ी सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बताया है।