कनिका कपूर से लाइव कॉन्सर्ट में फैन ने की बदतमीजी, स्टेज पर चढ़ पैरों से पकड़ा
सिंगर कनिका कपूर रविवार की रात मेघालय के ‘मी गॉन्ग’ फेस्टिवल में परफॉर्म कर रही थीं। उनकी परफॉर्मेंस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक फैन बीच परफॉर्मेंस उनसे बदसलूकी करने की कोशिश करता नजर आ रहा है। सामने आए वीडियो में नजर आता है कि कनिका स्टेज पर काला चश्मा गाने पर पर परफॉर्मेंस दे रही हैं, तभी साइड से एक फैन स्टेज पर चढ़ जाता है। वो दौड़कर कनिका के पास जाता है और उन्हें पैरों से पकड़ गोद में उठाने की कोशिश करता है। तभी स्टेज पर मौजूद सिक्योरिटी उस फैन को खींचकर अलग करती है। इन सबके बाद भी कनिका अपनी परफॉर्मेंस जारी रखती हैं। हालांकि, फैन के इस बिहेवियर से वो हैरान जरूर हो जाती हैं।
कनिका के साथ फैन की इस बदसलूकी पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वे इस हरकत की निंदा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा– ‘भारत में, महिलाएं स्टेज पर भी इतने लोगों के सामने सुरक्षित नहीं हैं।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा– ‘वो क्या करने की कोशिश कर रहा था? उसे उठाना, उसे मोलेस्ट करना, उसे गले लगाना, कोई रिस्पेक्ट नहीं, ऐसे लोगों को जेल भेज देना चाहिए।’
लखनऊ की सिंगर कनिका कपूर से बदतमीजी, फैन स्टेज पर चढ़ा, गोद में भरकर उठाने लगा https://t.co/Fd54LvIs3R @Lucknowpolice #LucknowNews @UPpolice #Singer #KanikaKapoor pic.twitter.com/Og9I8d09Em
— Bhupendra Tiwari (@Bhupend29375158) December 9, 2025
ये कोई पहली बार नहीं है कि किसी फैन ने सिंगर या एक्टर के साथ बदतमीजी को हो। हाल ही, में इंटरनेशनल सिंगर एकॉन इंडिया टूर पर थे। 9 नवंबर को दिल्ली से टूर कीशुरुआत करने के बाद 14 नवंबर को एकॉन ने बेंगलुरु में परफॉर्मेंस दी थी, जिसका एक वीडियो सामने आया। वीडियो में फैंस सिंगर का पैंट खींचते नजर आए हैं, जिसके बाद सिंगर को मंच पर स्ट्रगल करना पड़ा।
