रायपुर में पति ने पत्नी की हत्या कर ट्रेन के सामने लगाई छलांग, सुसाइड नोट पढ़कर उड़े पुलिस के होश

छत्तीसगढ़ : रायपुर से दिलदहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्याकर खुद ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। मृतक के जेब में मिले सुसाइडल नोट से पूरे मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लाभांडी रेल्वे ट्रेक पर एक युवक की क्षतविक्षत लाश पड़ी थी मौके पर पहुंची खम्हारडीह थाना पुलिस ने लाश की तलाशी लेने पर उसका आधार कार्ड और एक सुसाइडल नोट मिला जिसके आधार पर युवक की पहचान राजन गुप्ता निवासी चंडी नगर खम्हारडीह के रूप में हुई। दूसरी जेब की तलाशी लेने पर मौके पर पहुंची पुलिस के होश तब उड़ गये जब मृतक की जेब से सुसाइडल नोट मिला। जिसमें सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और सुसाइडल नोट पढ़ने पर खुलासा हुआ कि मृतक राजन पहले अपनी पत्नी रेखा की हत्या कर ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी की है और लाश चंडी नगर स्थित घर पर पड़ी है।

पुलिस के आलाधिकारी अपनी टीम के साथ चंडीनगर पहुंचे तो सोफे पर राजन की पत्नी रेखा की लाश पड़ी थी और घर का सामान बिखरा पड़ा था, पुलिस ने सुसाइड़ नोट में दिये नंबर पर कॉल किया तो मृतका रेखा के चाचा का नंबर पर कॉल कर पुलिस ने घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि राजन और रेखा की लव मैरिज हुई थी दोनों के एक बेटा भी है।

रेखा किसी निजी लैब में टैक्निशियन का काम करती थी लेकिन राजन कोई काम नहीं करता था और शराब पीने का आदी था। जिसको लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद होता रहता था। जिसकी लिखित शिकायत मृतका रेखा द्वारा खम्हारडीह थाने में भी की गई थी, लेकिन पिछले एक साल से राजन और रेखा के बीच काफी विवाद बढ़ गया था। जिसकी जानकारी रेखा ने अपने पिता,चाचा और भाई को भी दी थी। जिसके बाद दोनों के बीच तलाक का केस भी कोर्ट में चल रहा था। मृतक ने अपने लेटर में अपनी पत्नी रेखा और बेटे से माफी मांगते हुए लिखा है कि रेखा और ओजस आई एम सॉरी मैं तुम लोगों के बिना जिंदा नहीं रह सकता। हमारे मरने के बाद बेटे ओजस को मेरी सासु मां के पास पहुंचा दें, अंत में मृतक ने उसके चाचा का नंबर लिखा जिसके आधार पर पुलिस ने कॉल करके उनको इस पूरी घटना की सूचना दी।

पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया राजन द्वारा रेखा का गला दबाकर हत्या करना प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के कारणों का खुलासा पीएम रिपोर्ट के बाद ही होने की बात कर रही है। फिलहाल खम्हारडीह थाना पुलिस ने हत्या और मर्ग का मामला दर्ज कर पूरे मामले की हर पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।