सेप्टिक टैंक में नवविवाहिता की लाश मिली, कवर्धा में 6 महीने पहले लव मैरिज, 4 माह से लापता थी

छत्तीसगढ़ : कवर्धा जिले में एक नवविवाहिता की सड़ी-गली लाश घर के सेप्टिक टैंक से मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान कामिनी निषाद के रूप में हुई है, जिसकी चार महीने से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी। पुलिस ने शुरुआती जांच में हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया है और ससुराल पक्ष के सभी सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामला सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के बांधाटोला गांव का है।

घटना गुरुवार को सामने आई, जब घर के सेप्टिक टैंक से अचानक तेज बदबू फैलने लगीबदबू इतनी तीव्र थी कि आसपास के ग्रामीण भी घर के बाहर जुट गएग्रामीणों और परिवार ने शक के आधार पर पुलिस को सूचना दीपुलिस टीम ने जब टैंक की जांच करवाई तो अंदर एक महिला का शव दिखाई दियाग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया, जो अत्यधिक डिकंपोज हो चुका थापंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया कामिनी निषाद ने जुलाई 2025 में भोजराज पटेल से प्रेम विवाह किया थाविवाह के तुरंत बाद वह बांधाटोला गांव स्थित ससुराल में ही रह रही थीस्थानीय लोगों के अनुसार, इस विवाह को भोजराज का परिवार स्वीकार नहीं कर पाया था और इसी कारण पति-पत्नी के बीच तनाव की स्थिति बनती रहती थीशादी के दो महीने बाद, यानी सितंबर में, कामिनी अचानक लापता हो गई थीपति भोजराज ने पहले अपने स्तर पर उसकी खोज की, लेकिन कुइन सुराग नहीं मिलाइसके बाद उसने 7 नवंबर को पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी

पुलिस को शुरूआती जांच में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी थीलेकिन सेप्टिक टैंक से शव मिलने के बाद मामला पूरी तरह बदल गयाग्रामीणों ने मृतका के ससुर जहर पटेल पर संदेह जताया हैउनका कहना है कि कामिनी और उसके ससुर के बीच अकसर विवाद होता था और शादी के बाद से ही परिवार में तनाव बना हुआ थाहालांकि पुलिस इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि से पहले वैज्ञानिक साक्ष्यों का इंतजार कर रही है

थाना प्रभारी ने बताया किशव काफी खराब अवस्था में हैमौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सामनेसकेगाहर एंगल से जांच की जा रही है, परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ जारी है।” पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर सैंपल जुटाए हैं घटना के बाद गांव में लोगों की बड़ी भीड़ जुट गई और पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की गईइस मामले ने घरेलू हिंसा और महिला सुरक्षा से जुड़े प्रश्नों को फिर सुर्खियों में ला दिया हैफिलहाल पुलिस मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और परिवार के बयान सहित सभी पहलुओं की जांच में जुटी है