रायपुर में BJP नेताओं संग केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैठक, बस्तर ओलिंपिक समापन में शामिल होंगे

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बस्तर दौरे पर रहेंगे। वे जगदलपुर में आयोजित संभाग स्तरीय बस्तर ओलिंपिक के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसी मंच से वे बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं। अमित शाह कार्यक्रम के मुताबिक, अंडमान निकोबार से बीएसएफ के विशेष विमान से रायपुर पहुंचे। उनका इस बार का दौरा विशेष रूप से बस्तर ओलंपिक का समापन करने के लिए हैं। श्री शाह शनिवार को यहां पर सुबह 11 बजे से लेकर एक बजे तक नक्सल मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। वैसे इसका खुलासा नहीं किया जा रहा है। दो घंटे का समय आरक्षित रखा गया है। जानकारों का कहना है, इस समय में वे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा, प्रदेश के अधिकारियों के साथ नक्सलवाद पर चर्चा करके अब तक की गतिविधियों की जानकारी ले सकते हैं। 1.30 बजे वे मेयफेयर में ही भोजन करेंगे और इसके बाद जगदलपुर के लिए रवाना होंगे।

श्री शाह दोपहर को 1.50 बजे बीएसएफ के विशेष विमान से यहां से जगदलपुर के लिए रवाना होंगेउनके साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और अरुण साव भी जाएंगे। जगदलपुर में बस्तर ओलंपिक के समापन में 2.45 से 4.45 बजे तक शामिल होंगे। इसके बाद 4.55 बजे जगदलपुर विमानतल से बीएसएफ के विशेष विमान से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *