‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ नारे को लेकर संसद में हंगामा, नड्डा बोले- राहुल-सोनिया माफी मांगे

संसद के शीतकालीन सत्र के 11वां दिन आज सोमवार को सदन में भाजपा सांसदों ने कांग्रेस की रैली में PM मोदी के खिलाफ नारेबाजी का मुद्दा उठाया। राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा- पीएम के खिलाफ ऐसी बातें करना, उनकी मौत की कामना करना शर्मनाक है नड्डा ने कहानेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिएवहीं, लोकसभा में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहाइससे शर्मनाक और क्या हो सकता है कि 140 करोड़ भारतीयों और विश्व के सबसे प्रसिद्ध नेता को इस तरह के नारों का सामना करना पड़ रहा है PM के खिलाफ नारेबाजी और माफी की मांग लेकर दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। दोनों सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई थी, लेकिन शोर-शराबे के कारण 10 मिनट भी चर्चा नहीं हो पाई और कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।

भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने पलटवार किया। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- हमें नहीं मालूम कि ये सब किसने कहा। रैली में स्टेज से किसी ने भी ऐसा कुछ नहीं कहा। फिर पता चला कि किसी ने इंटरव्यू में कहा है। भाजपा को खुद नहीं पता की किसने नारेबाजी की। पूरा विवाद दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर रैली के वीडियो वायरल हुए, जिसमें कांग्रेस की महिला नेताओं और समर्थकों ने ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ के नारे लगाए थे।

नारे लगाने वालों में कांग्रेस नेता मंजू लता मीणा भी शामिल थीं। वे जयपुर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष हैंउन्होंने कहा कि वोट में धांधली को लेकर जनता में बहुत गुस्सा हैवे नारेबाजी के जरिए वोट चोरी को लेकर जनता के गुस्से को दिखा रही थीं।