भारत-जॉर्डन के बीच 5 अहम समझौते, बिजनेस समिट में मोदी बोले- भारत की विकास दर 8% से ज्यादा
PM मोदी सोमवार को जॉर्डन पहुंचे। आज उनकी यात्रा का दूसरा दिन है। मोदी भारत-जॉर्डन बिजनेस फोरम की बैठक में शामिल हुए। बिजनेस मीट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की विकास दर 8 प्रतिशत से ज्यादा है। यह उत्पादकता, बेहतर शासन और इनोवेशन पर आधारित नीतियों का नतीजा है। मोदी ने कहा कि जॉर्डन के निवेशकों और कारोबारियों के लिए नए अवसरों के दरवाजे खुल रहे हैं। मोदी ने कहा कि कल उनकी जॉर्डन किंग से बातचीत हुई थी, जिसमें विस्तार से चर्चा हुई कि किस तरह से भौगोलिक स्थिति को अवसर में बदला जाए और अवसर को विकास में बदला जाए। दोनों देशों के बीच 5 अहम समझौते हुए। वहीं, किंग अब्दुल्ला ने कहा कि PM मोदी की यात्रा भारत और जॉर्डन के बीच दशकों पुरानी दोस्ती, आपसी सम्मान और सार्थक सहयोग को दिखाती है।
अम्मान में भारत–जॉर्डन बिजनेस मीट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की विकास दर 8 प्रतिशत से ज्यादा है। यह उत्पादकता, बेहतर शासन और इनोवेशन पर आधारित नीतियों का नतीजा है। मोदी ने कहा कि जॉर्डन के निवेशकों और कारोबारियों के लिए नए अवसर के दरवाजे खुल रहे हैं। आज दुनिया को एक नए विकास इंजन और भरोसेमंद सप्लाई चेन की जरूरत है। भारत और जॉर्डन मिलकर इस जरूरत को पूरा करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कल उनकी जॉर्डन किंग से बातचीत हुई थी, जिसमें विस्तार से चर्चा हुई कि किस तरह से भौगोलिक स्थिति को अवसर में बदला जाए और अवसर को विकास में बदला जाए।
मोदी ने कहा कि भारत जॉर्डन का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। कारोबार की दुनिया में आंकड़ों का बहुत महत्व होता है। हम यहां सिर्फ आंकड़े गिनने नहीं आए हैं, बल्कि एक दीर्घकालिक रिश्ता बनाने आए हैं। एक समय था जब गुजरात से यूरोप तक पेट्रा के रास्ते व्यापार होता था। हमें अपने भविष्य की समृद्धि के लिए उन पुराने संबंधों को फिर से जीवित करना होगा। मोदी ने कहा कि भारत और जॉर्डन दोनों अपनी संस्कृति और विरासत पर गर्व करते हैं। जॉर्डन और भारत, दोनों में सांस्कृतिक और विरासत पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। हमें फिल्म महोत्सवों में भागीदारी को बढ़ावा देना चाहिए। हम उम्मीद करते हैं कि अगली समिट में जॉर्डन से एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा।
भारत और जॉर्डन के बीच पांच अहम समझौते हुए हैं। इनमें संस्कृति, रिन्युएबल एनर्जी, जल प्रबंधन, डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण से जुड़े समझौते शामिल हैं। दोनों देशों ने संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने, रिन्युएबल और क्लीन एनर्जी परियोजनाओं पर साथ काम करने तथा जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए समझौते किए। डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के तहत डिजिटल गवर्नेंस और तकनीक आधारित सार्वजनिक सेवाओं में साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी। इसके अलावा जॉर्डन की विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहर पेट्रा और भारत की एलोरा गुफाओं के बीच ट्विनिंग समझौता हुआ। इससे विरासत संरक्षण, पर्यटन और आपसी सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।
