Share Market : घरेलू शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 201 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,924
भारतीय शेयर बाजार ने आज बुधवार को लगभग सपाट शुरुआत की। बीते दो कारोबारी सत्रों में गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में हल्की मजबूती देखने को मिली। वैश्विक बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों और अमेरिका के रोजगार आंकड़ों के स्पष्ट दिशा न देने के कारण निवेशक सतर्क नजर आए। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 201.23 अंक चढ़कर 84,881.09 पर पहुंच गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 64.8 अंक बढ़कर 25,924.90 पर पहुंच गया।
