“15 विधायक लाओ, सीएम बन जाओ” सदन में कांग्रेस विधायक संगीता के ऑफर पर अजय चंद्राकर का पलटवार, कहा-दिमाग में पड़े…

छत्तीसगढ़ : विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में सत्ता पक्ष के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर को कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने सदन में ही 15 विधायक साथ लाने पर मुख्यमंत्री पद का ऑफर दे दिया. इस पर भारतीय जनता पार्टी के सीनियर विधायक अजय चंद्राकर ने तीखे शब्दों में पलटवार किया, जिससे सदन का माहौल और गर्मा गया था. 

सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने अजय चंद्राकर पर तंज कसते हुए कहा कि यदि वे 15 विधायक अपने साथ लेकर आएं तो उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. यह बयान सदन में चर्चा का केंद्र बन गया और विपक्ष व सत्ता पक्ष के बीच तीखी बहस छिड़ गई. मुख्यमंत्री पद के ऑफर पर प्रतिक्रिया देते हुए अजय चंद्राकर ने कहा कि संगीता सिन्हा के दिमाग में “ओले पड़ गए हैं” और वे कुछ भी बोल रही हैं. विधायक संगीता सिन्हा के बयान पर सदन में जमकर नोक झोंक हुई.

मीडिया से बातचीत में संगीता सिन्हा ने कहा कि विधानसभा के पहले दिन विजन 2047 पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने भाग नहीं लिया. कांग्रेस विधायकों की अनुपस्थिति में अजय चंद्राकर ने नेता प्रतिपक्ष जैसी भूमिका निभाई, इसके लिए उन्हें हमने अपनी ओर से बधाई दी. कांग्रेस विधायक ने यह भी कहा कि अजय चंद्राकर लगातार सरकार को घेर रहे हैं और वे सरकार से दुखी दिखाई दे रहे हैं. इसी वजह से उन्हें 15 विधायक लेकर आने पर मुख्यमंत्री बनाने का ऑफर दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *