पत्नी अनुष्का संग अयोध्या पहुंचे विराट कोहली, रामलला और बजरंग बली के किए दर्शन

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने रविवार को अयोध्या पहुंचकर पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ रामलला व बजरंगबली का दर्शन पूजन किया। इस दौरान दोनों ने मीडियाकर्मियों से दूरी बनाए रखी। दूसरी ओर प्रशंसक अपने पसंदीदा क्रिकेटर के साथ सेल्फी लेने के लिए उतावले दिखे, लेकिन सुरक्षा कारणों से पुलिसकर्मियों ने रोक दिया।

रामलला के किए दर्शनहाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने वाले क्रिकेटर विराट कोहली रविवार सुबह करीब नौ बजे पत्नी व अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ अयोध्या पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने राम मंदिर पहुंचकर रामलला का दर्शन किया।

दोनों ने लगभग पांच मिनट मंदिर प्रांगण में खड़े होकर रामजन्मभूमि परिसर का अवलोकन किया और कर्मियों से मंदिर से जुड़ी जानकारियां प्राप्त की। दोनों ने बाद में मंदिर की भव्यता की प्रशंसा की। स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ हनुमान जी महाराज का दर्शन पूजन किया।