सुकमा : वार्ड आया बोली- CMHO हाथ पकड़ते हैं, गले लगाते हैं, अफसर के घर खाना बनाने वाली का आरोप

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के CMHO डॉ आरके सिंह पर एक वार्ड आया ने बेड टच का आरोप लगाया है। वार्ड आया ने कलेक्टर से लिखित में शिकायत की है। आरोप है CMHO अफसर अपने घर में खाना बनाने का काम करने वाली महिला का हाथ पकड़ते हैं, गले लगाते हैं इतना ही नहीं उसे डबल मीनिंग में अश्लील बात करते हैं. मामला कोंटा ब्लॉक का है. महिला ने इस मामले से 11 दिसंबर को कलेक्टर से लिखित में शिकायत की है. जिसके अनुसार महिला ने कोंटा ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ CMHO आरके सिंह पर गलत व्यवहार और बैड टच का आरोप लगाया है. साथ ही CMHO आरके सिंह को हटाने की मांग की है.

शिकायत पत्र के मुताबिक़, महिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वार्ड आया का काम करती है. साथ ही CMHO कार्यालय के अंतर्गत अन्य कार्यों के लिए उसे आदेशित किया गया था. महिला वार्ड आया CMHO आरके सिंह के घर में भी काम करती थी. वह उनके यहाँ खाना बनाया करती थी. लेकिन आरके सिंह उसके साथ गलत काम किया करते थे. वह जब भी अकेला पाते तो गलत व्यवहार करने लगते हैं. अकेला पाकर हाथ पकड़ते हैं, गले लगाते हैं इतना ही नहीं उसे डबल मीनिंग में अश्लील बात करते हैं. जिससे मैं तंग आ गई हूं. CMHO आरके सिंह को मूल पद स्थापना में वापस भेज दिया जाए. इस सम्बन्ध में वार्ड आया CMHO आरके सिंह का भी बयान सामने आया है. CMHO आरके सिंह ने वार्ड आया के आरोप को गलत बताया है. उनका कहना है मैंने कोई कोई छेड़छाड़ नहीं की है. इस मामले की जांच के बाद सब साफ़ हो जायेगा. फ़िलहाल मामले की जांच जारी है.