रायपुर में बिल्डर के ठिकाने पर ED की रेड, मुंबई-बेंगलुरु समेत 30 ठिकानों पर दबिश, 2,434 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग केस

जय कॉर्प लिमिटेड के निदेशक आनंद जयकुमार जैन से जुड़े 2 हजार 434 करोड़ की धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने देशभर में छापेमारी की है। इनमें रायपुर, मुंबई, नासिक और बेंगलुरु समेत 30 से अधिक ठिकाने शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, ईडी ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए विभिन्न राज्यों में स्थित कार्यालयों और आवासीय परिसरों पर दबिश दी। मुंबई में लगभग 20 स्थानों पर तलाशी ली जा रही है, जबकि रायपुर, नासिक और बेंगलुरु में करीब 10 ठिकानों पर जांच चल रही है।

इस कार्रवाई का केंद्रबिंदु जय कॉर्प लिमिटेड के निदेशक और उद्योगपति आनंद जयकुमार जैन, उनसे जुड़ी कंपनियां और उनके कारोबारी सहयोगी हैं। ईडी इनसे जुड़े दस्तावेज, वित्तीय लेन-देन और संदिग्ध निवेश की परतें खंगाल रही है। फिलहाल एजेंसी द्वारा जब्त दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण जारी है। आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *