Share Market : हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, US डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ मजबूत
भारतीय बाजार आज सोमवार को बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 383.49 अंक या 0.45 प्रतिशत बढ़कर 85,321.85 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 142.35 अंक या 0.55 प्रतिशत बढ़कर 26,108.75 अंक पर आ गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 22 पैसे बढ़कर 89.45 पर पहुंच गया।
