Gold Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार परिवर्तन, जाने ताजा भाव
सोने और चांदी की कीमतों में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। आज सोने के भाव में 1100 रूपए प्रति दस ग्राम की बढ़त देखने को मिली है। वहीं, चांदी के दाम में 5000 रुपए प्रति किलो का उछाल आया है। सराफा बाजारों में जारी ताज़ा रेट्स के अनुसार, आज सोने के रेट 1.35 लाख और चांदी के दाम 2.19 लाख के पार दर्ज किए गए है। 22 कैरेट सोने के दाम की बात करें तो 1,24,050/- , 24 कैरेट का भाव 1,35,430/- और 18 कैरेट सोने का रेट 1,01,610/- रुपए पर चल रहा है। इसके अलावा 1 किलो चांदी का भाव 2,19,000/- रुपए पहुंच गया है।
