CG : राजनांदगांव में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 400 किलो अमानक पनीर जब्त, मौके पर ही नष्ट

राजनांदगांव: खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की रायपुर और राजनांदगांव की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. पनेका क्षेत्र में स्थित एक निजी पर छापेमार कार्रवाई की. यहां से साढ़े 400 किलो से अधिक अमानक (नकली) पनीर जब्त कर मौके पर ही नष्ट किया गया.नकली पनीर से बनी मिठाईयां देख कर ख़रीदे.

जांच में सामने आया कि फैक्ट्री में पाम ऑयल और मिल्क पाउडर को मिलाकर पनीर बनाया जा रहा था. यह पनीर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पाया गया. इसके अलावा, जिस जगह पर पनीर तैयार किया जा रहा था, वहां साफ-सफाई की स्थिति भी बेहद खराब थी. टीम ने अमानक पनीर को मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त मानते हुए तुरंत कार्रवाई की. करीब 1 लाख 60 हजार रुपये मूल्य के पनीर को जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदकर नष्ट किया गया.

पनीर के साथ-साथ फैक्ट्री में मिल्क केक और कलाकंद का भी निर्माण किया जा रहा था. टीम ने इन सभी खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर लैब जांच के लिए भेजे हैं. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी ने बताया कि पनीर बनाने की प्रक्रिया गलत और अस्वच्छ थी यह उत्पाद लोगों की सेहत के लिए खतरनाक हो सकता था. इसी कारण रौनक एंटरप्राइजेज का लाइसेंस 15 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है.