निधि अग्रवाल के बाद समांथा के साथ हुई बदतमीजी, इवेंट के बाहर भीड़ ने की धक्का-मुक्की, VIDEO
कुछ समय पहले ही द राजा साब एक्ट्रेस निधि अग्रवाल के साथ लॉन्च इवेंट में भीड़ ने धक्का-मुक्की की थी, जिसके बाद अब सामंथा भी इसका शिकार हो गई हैं। सामंथा हाल ही में एक पब्लिक इवेंट का हिस्सा बनी थीं, जहां उन्हें भीड़ ने घेर लिया। एक्ट्रेस को सही सलामत अपनी कार तक पहुंचने में काफी स्ट्रगल करना पड़ा। रविवार को एक्ट्रेस सामंथा रुथप्रभू हैदराबाद में एक साड़ी शोरूम की ओपनिंग से जुड़े इवेंट का हिस्सा बनी थीं। इवेंट में सामंथा को देखने के लिए भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। कई फैंस उनके काफी करीब आ गए। एक्ट्रेस के बॉडीगार्ड ने जैसे-तैसे घेरा बनाकर भीड़ को एक्ट्रेस के नजदीक आने से रोका, इस दौरान एक्ट्रेस कई बार लड़खड़ा गईं। कहीं उनकी साड़ी भी खींची गई।
A couple of days after the #NidhhiAgerwal incident #SamanthaRuthPrabhu was mobbed by fans at an opening ceremony today.
Reflects lack of civic sense, #actress and team must take better precautions.#Samantha pic.twitter.com/TIE1O9xXRt
— Telugu Bit (@Telugubit) December 21, 2025
साड़ी के शोरूम के लॉन्च इवेंट के बाद सामंथा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने लुक की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों के साथ सामंथा ने लिखा, एक्शन से भरपूर शूटिंग शेड्यूल के बाद, चोटें, खून और दर्द झेलने के बावजूद, हमने खुद को हैरानी से काफी अच्छे तरीके से संभाल लिया, हालात को देखते हुए।
सामंथा रुथप्रभू से पहले एक्ट्रेस निधि अग्रवाल के साथ भी हैदराबाद में धक्का-मुक्की हुई थी। एक्ट्रेस प्रभास स्टारर अपकमिंग फिल्म द राजा साब के सॉन्ग लॉन्च इवेंट में पहुंची थीं। इस दौरान उन्हें भीड़ ने बुरी तरह घेर लिया। खींचा-तानी के बीच एक्ट्रेस काफी मशक्कत से कार तक पहुंची थीं।
