शादी में रोड़ा बन रही थी प्रेमिका, प्रेमी ने घर में घुसकर मारी गोली, 4 महीने पहले हुई थी दोस्ती

मध्यप्रदेश : ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के गोवर्धन कॉलोनी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां चार महीने की ऑनलाइन दोस्ती का खौफनाक देखने को मिला. एक युवक ने घर में घुसकर महिला को गोली मार दी. घायल महिला की पहचान जानवी भदोरिया के रूप में हुई है, जिन्हें सीने में गोली लगी है. बताया जा रहा है कि युवक का शादी कही और तय हो गई थी, जिसमें महिला बाधा बन रही थी. घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि महिला के पति का करीब छह महीने पहले देहांत हो गया था. वहीं चार महीने पहले उसकी आरोपी युवक अज्जू उर्फ मोनू जोशी से दोस्ती हुई थी. घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अज्जू उर्फ मोनू जोशी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया अवैध कट्टा भी जब्त कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला मूल रूप से भिंड जिले की रहने वाली है. करीब पांच पहले उसकी शादी मुरैना जिले के पोरसा निवासी अजय तोमर से हुई थी. महिला की एक तीन साल की बेटी भी है. लगभग 6 महीने पहले पति की मौत के बाद जानवी अपनी बहन के साथ ग्वालियर की गोवर्धन कॉलोनी में किराए से रह रही थी.

जानकारी मुताबिक, करीब चार महीने पहले जानवी की सोशल मीडिया के जरिए मोनू जोशी से दोस्ती हुई थी, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बगल गई. इसी दौरान मोनू के परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी. जब इस बात की जानकारी जानवी को हुई, तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया.

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला उसकी तय शादी में बाधा बन रही थी और उसे धमकी दे रही थी. इसी तनाव और विवाद के चलते आरोपी ने महिला को रास्ते से हाटने की नीयत से वारदात को अंजान दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *