रेप के दोषी कुलदीप सेंगर को कैसे मिली जमानत? हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्नाव रेप केस में जमानत दे दी थी. दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में सेंगर को सुनाई गई सजा भी सस्पेंड कर दी थी. सेंगर को मिली जमानत का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. अंजले पटेल और पूजा शिल्पकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी है. याचिकाकर्ता वकील अंजले पटेल और पूजा शिल्पकार ने सुप्रीम कोर्ट से कुलदीप सेंगर की जमानत रद्द करने की गुहार लगाई है. याचिकाकर्ता अंजले और पूजा, दोनों ही इस मामले में कभी पक्षकार नहीं रहे हैं. इन दोनों में से कोई न तो निचली अदालत, ना ही हाईकोर्ट में ही कभी पक्षकार रहे. इस मामले से जुड़े पक्षकार केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और पीड़िता पहले ही हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की बात कह चुके हैं.