Gold Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव, जाने ताजा भाव
सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। आज शुक्रवार को सोने के दाम 1.40 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम (770 रुपए की वृद्धि के बाद) और चांदी के भाव 2.40 लाख रुपए प्रति किलो (4000 रुपए के उछाल के बाद) आसपास पहुंच गए है। स्थानीय सराफा बाजार द्वारा जारी की गई नई कीमतों के अनुसार, 22 कैरेट सोने के दाम 1,28,500/- , 24 कैरेट का भाव 1,40,170/- और 18 कैरेट सोने का रेट 1,05,170/- रुपए पर चल रहे हैं।
