चेस वर्ल्ड चैंपियन कार्लसन ने फिर टेबल पर हाथ पटका, ब्लिट्ज चैंपियनशिप में भारतीय प्लेयर से हारे
दुनिया के नंबर-1 चेस प्लेयर और 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन एक बार फिर अपने रिएक्शन को लेकर चर्चा में हैं। कतर की राजधानी दोहा में चल रही वर्ल्ड रैपिड/ब्लिट्ज चैंपियनशिप के दौरान भारत के अर्जुन एरिगैसी से हार के बाद कार्लसन ने गुस्से में टेबल पर जोर से हाथ मारा। इसका वीडियो वायरल हो गया। यह वीडियो फिडे और चेस कम्युनिटी से जुड़े आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी शेयर किया गया। फुटेज में कार्लसन की क्वीन हाथ से फिसलकर गिरती दिखती है, जिसके बाद वे टेबल पर हाथ मारते नजर आते हैं।
🇳🇴 Magnus Carlsen fumbles his Queen!
❗No, it’s not AI generated.
Round 9 | FIDE World Blitz Championships 2025#Rapid Blitz #Doha pic.twitter.com/j8P0FgfhHi
— International Chess Federation (@FIDE_chess) December 29, 2025
इससे पहले, ब्लिट्ज टूर्नामेंट में ही रूस के व्लादिस्लाव आर्टेमिएव से मुकाबला हारने के बाद बाहर जाते वक्त उन्होंने कैमरामैन को धक्का दे दिया था। इस घटना का भी वीडियो वायरल हुआ था। 27 दिसंबर को राउंड-7 में कार्लसन ने 15वीं चाल पर बड़ी गलती की, जिसका फायदा उठाकर आर्टेमिएव ने मुकाबला अपने नाम किया।
