कन्नड़ सिनेमा टीवी एक्ट्रेस नंदिनी सीएम ने कीआत्महत्या, बेंगलुरु के घर में मिला शव
कन्नड़ सिनेमा से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। 26 साल की टीवी स्टार नंदिनी सीएम का सोमवार को निधन हो गया। पुलिस के मुताबिक, नंदिनी सीएम ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है।घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसके बारे में वहां के सीनियर ऑफिसर ने बताया। उन्होंने एक्ट्रेस की मौत का कारण भी बताया। एक खबर के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि एक्ट्रेस का निधन केंगेरी इलाके में हुआ है। सीनियर पुलिस आधिकारी ने ये भी बताया कि उनके हाथ एक्ट्रेस का सुसाइड नोट भी लगा है, जिसमें उन्होंने मेंशन किया था कि वह डिप्रेशन और पर्सनल इशू से गुजर रही हैं।
इस नोट में लड़की ने लिखा था कि वह शादी नहीं करना चाहती हैं और न ही उन्हें गवर्मेंट जॉब करनी है, वह अपनी एक्टिंग करियर पर ध्यान देना चाहती हैं, जबकि उनके माता-पिता चाहते हैं कि वह सेटल हो जाए। पुलिस ने बताया कि उन्होंने अननैचुरल डेथ का मामला दर्ज किया है और फिलहाल इसमें किसी तरह की साजिश नहीं लग रही है। पुलिस ने बताया कि जैसे-जैसे छानबीन आगे बढ़ेगी, वह डिटेल्स शेयर करेंगे। फिलहाल नंदिनी के करीबी और उनके परिवार का स्टेटमेंट पुलिस ने रिकॉर्ड कर लिया है।
26 साल की नंदिनी सीएम ने अपना एक्टिंग करियर कन्नड़ सीरियल से बतौर सपोर्टिंग एक्ट्रेस किया था . नंदिनी, तमिल सीरियल ‘गौरी‘ में मुख्य भूमिका निभा रही थीं। उनका सीरियल में कनका और दुर्गा का डबल रोल था।
