Gold Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, जाने ताजा भाव
साल के आखिरी दिन आज (31 दिसंबर) को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। सुबह के कारोबार में सोने की कीमतों में लगभग 1% की कमी आई, जबकि चांदी के भाव में 6% से अधिक की तेजी से गिरावट दर्ज हुई। विशेषज्ञों का कहना है कि यह गिरावट रिकॉर्ड ऊंचाई पर प्रॉफिट बुकिंग के कारण हुई। MCX पर फरवरी फ्यूचर्स गोल्ड 0.75% गिरकर 1,35,644 रूपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, मार्च फ्यूचर्स सिल्वर 6% से अधिक टूटकर 2,35,373 रूपये प्रति किलो पर पहुंच गया। सुबह बजे तक, MCX गोल्ड 0.63% गिरकर 1,35,800 रूपये प्रति 10 ग्राम पर था, जबकि MCX सिल्वर 6.23% गिरकर 2,35,373 रूपये प्रति किलो पर था। इस साल घरेलू स्पॉट गोल्ड की कीमतों में 76% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि चांदी की कीमतें लगभग 170% उछल गई। गिरावट के पीछे मुख्य कारण व्यापारियों द्वारा मुनाफा वसूलना है, क्योंकि दोनों धातुओं में इस साल अभूतपूर्व उछाल देखा गया था।
