तेलंगाना : विधानसभा में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दी गंदी-गंदी गाली, हंसते रहे अकबरुद्दीन ओवैसी

तेलंगाना के मुख्यमंत्री अनुमुला रेवंत रेड्डी ने विधानसभा में सभी लोकतांत्रिक सीमा को तार-तार कर दिया। उन्होंने विपक्षी नेताओं को विधानसभा में गंदी-गंदी गालियां दीं। सीएम के अपशब्दों का प्रयोग करने से राजनीतिक हलकों में हंगामा मच गया है। यह घटना शनिवार को विधानसभा सत्र के दौरान हुई, जहां रेड्डी ने भारत राष्ट्र समिति (BRS) के वरिष्ठ नेताओं के.टी. रामा राव (केटीआर) और टी. हरीश राव पर निशाना साधते हुए बेहद अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। BJP ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जबकि कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया हैविधानसभा में बहस के दौरान, मुख्यमंत्री रेड्डी ने विपक्षी नेताओं की आलोचना करते हुए ‘भ*#वा’ जैसे अपशब्द का प्रयोग किया और आलोचकों की जीभ काटने की धमकी दीवीडियो को BJP अरुणाचल प्रदेश ने शेयर करते हुए लिखा- ‘यह कोई मामूली चूक नहीं थी। यह उनकी हताशा, अहंकार और असहिष्णुता का खुला प्रदर्शन था। यह कांग्रेस का असली चेहरा है, जहां गरिमा, मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों का कोई नामोनिशान नहीं है। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि राहुल गांधी और कांग्रेस के समर्थक बार-बार संसद और विधायी संस्थाओं का अपमान करते हैं।’

रेवंत रेड्डी का ये बयान मुख्यमंत्री पद की गरिमा को कम करता है और लोकतांत्रिक मूल्यों का उल्लंघन है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें रेड्डी को गुस्से में बोलते हुए देखा जा सकता है। जिस वक्त विधानसभा में रेवंत रेड्डी सीएम पद की मर्यादाओं को लांघ कर गंदी गालियां दे रहे थे। उस वक्त अपनी कुर्सी पर बैठे ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ठहाके मारकर हंस रहे थे। वायरल वीडियो में अकबरुद्दीन ओवैसी को हंसते हुए देखा जा सकता है।