आज आम जनता से सीधे संवाद करेंगे CM विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री निवास में साल का पहला जनदर्शन कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ : रायपुर के मुख्यमंत्री निवास में आज जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सीधे प्रदेशभर से आए नागरिकों से मिलेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 8 जनवरी, गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में साल का पहला जनदर्शन आयोजित करेंगे। इस अवसर पर वे सीधे जनता से संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्रस्तुत प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण किया जाए, ताकि नागरिकों को समयबद्ध समाधान मिल सके। इस कार्यक्रम के माध्यम से जनता को मुख्यमंत्री के साथ सीधे अपनी समस्याओं और सुझाव साझा करने का अवसर मिलेगा।

यह पहल प्रदेश सरकार की जनहितकारी नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने और लोगों तक प्रशासनिक सहायता पहुंचाने के लिए की जा रही है। मुख्यमंत्री साय का यह कार्यक्रम नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने और समस्याओं के समाधान में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।