वाराणसी : मणिकर्निका घाट पर चला बुलडोजर, हटाए गए कई छोटे-बड़े मंदिर

वाराणसी से बड़ी खबर सामने आई है मणिकर्णिका घाट पर बुलडोजर कार्रवाई जारी है. जलासेन घाट से सिंधिया घाट तक कॉरिडोर निर्माण के तहत अवैध संरचनाओं को हटाया जा रहा है. इस दौरान कई छोटे मंदिर और मूर्तियां क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई है. दालमंडी के बाद अब काशी के मोक्षदायिनी घाट पर हुई इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय काशीवासी विरोध जता रहे हैं और योजना को व्यर्थ बता रहे हैं.