Share Market : हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 378 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,899
भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार को बढ़त के साथ खुला। विदेशी निधियों की निरंतर निकासी और ब्लू-चिप शेयरों में बिकवाली के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी के बाद इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 379.86 अंक चढ़कर 84,258.03 पर पहुंच गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 109.55 अंक बढ़कर 25,899.80 पर पहुंच गया।
लेकिन जल्द ही दोनों बेंचमार्क सूचकांकों ने शुरुआती बढ़त गंवा दी और गिरावट के साथ कारोबार करने लगे। 30 शेयरों वाला बीएसई 244.98 अंक गिरकर 83,627.36 पर और निफ्टी 74.30 अंक गिरकर 25,716.70 पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 5 पैसे कमजोर होकर 90.22 पर आ गया।
