GOLD SILVER RATE TODAY: सोने व चांदी की कीमतों में बदलाव, जाने ताजा भाव

सोने व चांदी की कीमतों में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। आज शनिवार सुबह सोने की कीमतों में ₹380 प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट) की बढ़त देखी गई है। वहीं चांदी के भाव में भी ₹3,000 प्रति किग्रा का उछाल आया है। शुक्रवार शाम को 24 कैरेट का भाव ₹1,43,550 और चांदी का भाव ₹2,92,000 (प्रति किग्रा) पर बंद हुआ था। भारतीय सराफा बाजार (व्यापारियों द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार) में आज 22 कैरेट सोने के दाम ₹1,31,950, 24 कैरेट का भाव ₹1,43,930 और 18 कैरेट सोने का रेट ₹1,07,990 चल रहे हैं। चांदी ₹2,95,000 (प्रति किग्रा) दर्ज हुई।