राहुल गांधी इंदौर पहुंचे, पेयजल त्रासदी पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज इंदौर दौरे पर हैं। इंदौर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की है। इंदौर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद राहुल गांधी सबसे पहले बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे हैं। यहां पर उनके साथ राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और सदन में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार भी मौजूद हैं। भागीरथपुरा में राहुल गांधी पीड़ित परिवारों को कांग्रेस पार्टी की तरफ से राहत राशि भी प्रदान करेंगे। संस्कार उद्यान में कांग्रेस नेताओं ने मृतकों के परिवारों को बुलाया है। राहुल वहां सबसे मुलाकात करेंगे। पुलिस ने इलाके की गलियों में बैरिकेडिंग कर रखी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *