1 दिन में 100 जिंदा कीड़े खाता है लड़का, पॉपकॉर्न जैसा लगता है स्वाद
दुनिया में कई अलग-अलग किस्म की डिशेज खाई जाती हैं. कुछ इतनी स्वादिष्ट और अनोखी होती हैं कि लोग सिर्फ उसे खाने के लिए दूसरे शहर, राज्य या देश तक पहुंच जाते हैं. पर कई इतनी घिनौनी होती हैं कि आपको उनके बारे में सुनकर ही हैरानी होगी. दरअसल, लोग अपने टेस्ट और पसंद के हिसाब से ही खाना खाते हैं. किसी को छोले-चावल खाना पसंद हो सकता है तो किसी को पिज्जा…मगर एक लड़के को इन सबसे से बेहद अलग किस्म की डिश पसंद है. ये अमेरिकी लड़का बग यानी कीड़े खाता है. वो भी 1 दिन में 100 कीड़े! उसका कहना है कि इन कीड़ों का स्वाद बटर पॉपकॉर्न जैसा होता है. यही नहीं, उसे कीड़ों का जीभ पर रेंगने का एहसास बहुत अच्छा लगता है.
रिपोर्ट के अनुसार शिकागो के रहने वाले 26 साल के कार्लोस का टेस्ट बड़ा ही अजीब है. उन्हें कीड़े खाना पसंद है जिन्हें मीलवर्म्स कहते हैं. उन्होंने बताया कि वो डेली 100 मीलवर्म्स चबा जाते हैं. उन्हें कीड़ों का टेस्ट बहुत अच्छा लगता है. जब वो उनके जीभ पर रेंगते हैं, गले में चलते हुए महसूस होते हैं तो वो एहसास बहुत पसंद आता है. इन कीड़ों के टेस्ट के बारे में बताते हुए कार्लोस ने कहा कि वो बटर पॉपकॉर्न जैसे लगते हैं हाल ही में कार्लोस, TLC के शो, ‘माय स्ट्रेंज एडिक्शन’ का हिस्सा भी बने, जिसमें उन्होंने अपने शौक के बारे में बात की. उनका कहना है कि कीड़ों में कॉकरोच भी उन्हें काफी पसंद आते हैं. उनके अंदर का हिस्सा कस्टर्ड जैसा लगता है. कार्लोस यूं तो बेरोजगार हैं, मगर उनकी पार्टनर एश्ली, जिनसे उनकी एक बेटी भी है, इस हरकत के चलते बेहद परेशान रहती हैं. उन्हें कार्लोस की सेहत की चिंता होती है.
कार्लोस इन कीड़ों को सीधे जमीन से उठाकर खा लेते होंगे. मगर ऐसा नहीं है, वो कीड़ों के लिए 8 डॉलर (722 रुपये) तक खर्च कर दुकान से उन्हें खरीदते हैं. कार्लोस का कहना है कि जब वो छोटे थे, तब से उन्हें कीड़ों खाने की इच्छा होती थी, वो उन्हें टेस्ट कर के देखना चाहते थे. उनकी याददाश्त में सबसे पहले उन्होंने 4 साल की उम्र में कीड़ा खाया था. कार्लोस ने बताया कि वो जिंदा कीड़े इस वजह से खाते हैं क्योंकि उनके अंदर ताकत का एहसास होता है. उन्हें लगता है कि वो उन कीड़ों की किस्मत के मालिक हैं. डॉक्टरों का कहना है कि जिंदा कीड़े खाकर उनके शरीर में बैक्टीरिया जा सकते हैं जो उसके ब्रेन के टिशू को भी खा सकते हैं. हालांकि, अब कार्लोस धीरे-धीरे कीड़ों की संख्या को कम कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें भी अपनी सेहत की चिंता है.
