GOLD SILVER RATE TODAY: सोने और चांदी की कीमतों में परिवर्तन, जाने ताजा भाव
सोने और चांदी की कीमतों में परिवर्तन का क्रम जारी है। आज बुधवार सुबह सोने की कीमतों में ₹5040 प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट) की बढ़त देखी गई है। वहीं चांदी के भाव में भी ₹5,000 प्रति किग्रा का उछाल आया है। मंगलवार (20 जनवरी 2026) को 24 कैरेट का भाव ₹1,49,910 और चांदी का भाव ₹3,20,000 (प्रति किग्रा) पर बंद हुआ था। भारतीय सराफा बाजार (व्यापारियों द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार) द्वारा जारी कीमतों के अनुसार, आज 22 कैरेट सोने के दाम ₹1,42,050, 24 कैरेट का भाव ₹1,54,950 और 18 कैरेट सोने का रेट ₹1,16,260 चल रहे हैं। चांदी ₹3,25,000 (प्रति किग्रा) दर्ज हुई।
