दिल्ली पुलिस को मिला AI चश्मा, भीड़ में से खोज निकालेगा वॉन्टेड क्रिमिनल, सेफ्टी की फुल गारंटी
देश की राजधानी दिल्ली में रिपब्लिक डे को लेकर बड़ी तैयारी चल रही हैं. सुरक्षा को मजबूत करने के लिए दिल्ली पुलिस ने एडवांस्ड ‘AI चश्मा’ को अनवील किया है. परेड के दौरान कई पुलिस कर्मी ये चश्मा लगाए हुए दिखाई देंगे. AI चश्मे की बदौलत वह वॉन्टेड बदमाश और आतंकवादी की पहचान कर सकेंगे और उस पर एक्शन ले सकेंगे. साथ ही अगर कोई प्रतिबंधित आइटम लेकर आता है तो उसको डिटेक्ट किया जा सकेगा. वॉन्टेड क्रिमिनल अगर परेड के दौरान नजर आता है या फिर आम लोगों के बीच में घुसने की कोशिश करता है. यह AI चश्मा उसको आसानी से डिटेक्ट कर पाएगा. इसमे कैमरा, सेंसर और अलर्ट सिस्टम को शामिल किया गया है.
AI चश्मे के अंदर कैमरा लगाया गया है, जो पुलिस कर्मी के सामने होने वाली हर एक सीन को रिकॉर्ड करेगा. इसमें फेशियल रिकॉग्नाइजेशन, वीडियो एनालिस्ट और थर्मल इमेजिंग का यूज किया गया है. यह चश्मा एक मोबाइल कनेक्शन से लिंक होता है. AI चश्मे का एक अन्य फीचर इसमें थर्मल स्कैनिंग फीचर है. AI चश्मे की मदद से पुलसकर्मी परेड के दौरान आए लोगों की थर्मल स्कैनिंग कर सकेंगे. प्रतिबंधित वस्तु के साथ आने वाले शख्स की तुरंत पहचान की सकेगी और उनको रोका जा सकेगा. AI चश्मा का बड़ा फायदा ये भी है कि अगर कोई अपराधी हुलिया बदलकर या छिपाकर परेड के दौरान घुसने की कोशिश करता है, तो AI की मदद से उसके असली चेहरे की पहचान की जा सकेगी. साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम तक अलर्ट भेज सकेगा.
AI चश्मे के अंदर पहले से 65 हजार से अधिक अपराधियों का डेटा फीड किया गया है. AI सिस्टम हर एक फोटो को फीड डेटा से मैच करता है और डेटा मैच होने पर तुरंत अलर्ट देता है.
