GOLD SILVER RATE TODAY: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव, जाने ताजा भाव

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। आज शुक्रवार सुबह सोने की कीमतों में ₹5400 प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट) की बढ़त देखने को मिली है। वहीं चांदी के भाव में भी ₹15,000 प्रति किग्रा का उछाल आया है। गुरुवार (22 जनवरी 2026) को 24 कैरेट का भाव ₹1,54,460 और चांदी का भाव ₹3,25,000 (प्रति किग्रा) पर बंद हुआ था। आज 22 कैरेट सोने के दाम ₹1,46,550, 24 कैरेट का भाव ₹1,59,860 और 18 कैरेट सोने का रेट ₹1,19,930 चल रहे हैं। चांदी ₹3,40,000 (प्रति किग्रा) दर्ज हुई।