मैच से पहले बारनवापारा पहुंचे टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी, लिया वन्य जीवन का आनंद, वायरल हुई तस्वीरें
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्टेडियम में आज शाम भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला होने को है। मैच को लेकर राजधानी वासियों में बड़ा ही उत्साह देखने को मिल रहा है, लेकिन इससे पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने बलौदा बाजार जिले के प्रसिद्ध बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य का भ्रमण किया। अब खिलाड़ियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Team India players in Barnawapara तस्वीरों में देखा जा सकता है कि खुले जीप सफारी में सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह और कुलदीप यादव बैठे हुए हैं और बारनवापार के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले रहे हैं। इस दौरान वन्य जीवों को करीब से देखने के साथ अभयारण्य की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध जैव-विविधता का अवलोकन किया।
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह और कुलदीप यादव ने बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य का भ्रमण किया। जंगल सफारी के दौरान उन्होंने अभयारण्य की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध जैव-विविधता का अवलोकन किया तथा वन्य जीवन के निकट अनुभव का आनंद… pic.twitter.com/o5wkOJ5k3F
— Kedar Kashyap (@KedarKashyapBJP) January 23, 2026
टीम इंडिया के खिलाड़ियों की ये तस्वीरों को मंत्री केदार कश्यप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह और कुलदीप यादव ने बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य का भ्रमण किया। जंगल सफारी के दौरान उन्होंने अभयारण्य की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध जैव-विविधता का अवलोकन किया तथा वन्य जीवन के निकट अनुभव का आनंद लिया।’
