तेलंगाना के गांव में 200 आवारा कुत्तों की हत्या, पंचायत सचिव पर जहरीले इंजेक्शन से मरवाने का आरोप

तेलंगाना के हनमकोंडा जिले के पथीपाका गांव में 200 आवारा कुत्तों की हत्या कर दी गई। एनिमल वेल्फेयर ऐक्टिविस्ट के दावे के मुताबिक, गांव के सरपंच ने दिसंबर में हुए पंचायत चुनाव में लोगों से कुत्तों से छुटकारा दिलाने का वादा किया था। करीब एक महीने पहले, वादा पूरा करने के लिए कुत्तों को जहरीला इंजेक्शन दे दिया गया। फिर कुत्तों के शवों को गांव के ही कब्रिस्तान में दफना दिया गया। दावा है कि यह सब ग्राम पंचायत सचिव की निगरानी में हुआ। इससे पहले, हनमकोंडा जिले के श्यामपेट और अरेपल्ली गांवों में भी 6 जनवरी से 9 जनवरी के बीच लगभग 300 आवारा कुत्तों की हत्या का मामला सामने आया था। तेंलगाना के कुल तीन जिलों में दिसंबर 2025 से अब तक 1100 कुत्तों की हत्या हो चुकी है।

22 जनवरी को जगतियाल जिले के पेगाडापल्ली गांव में करीब 300 कुत्तों को जहरीले इंजेक्शन देने हत्या का मामला सामने आया था। इस मामले में सरपंच और पंचायत सचिव के खिलाफ बीएनएस और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया इससे पहले 19 जनवरी को याचरम गांव में 100 कुत्तों को मारे जाने के आरोप में सरपंच, सचिव और एक वार्ड सदस्य के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने बताया था कि दफनाने की जगह से लगभग 70 से 80 कुत्तों के शव निकाले गए। ऐसा लग रहा था कि शवों को तीन से चार दिन पहले दफनाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *