IND vs ZIM U19 : 4 छक्के, 4 चौके… वैभव सूर्यवंशी ने ज‍िम्बाब्वे के ख‍िलाफ जड़ा तूफानी अर्धशतक

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स राउंड में भारत अंडर-19 और जिम्बाब्वे अंडर-19 की टीमें आमने-सामने हैं. यह मुकाबला सुपर सिक्स ग्रुप 2 का छठा मैच है, जिसमें ग्रुप B और C की टीमें हिस्सा ले रही हैं. इस मुकाबले में टॉस जिम्बाब्वे की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में फ‍िलहाल अजेय है. यह मैच जिम्बाब्वे के बुलावायो स्थित क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में है. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज ओपन‍िंग करने आए. दूसरे ही ओवर में जॉर्ज और वैभव ने माइकल ब्ल‍िगनॉट के ओवर में म‍िलकर 15 रन कूट दिए. दोनों ने म‍िलकर 4 ओवर में 44 रन बनाए, लेकिन आरोन जॉर्ज एक हवाई शॉट खेलने के चक्कर में पनाशे मज़ाई की गेंद पर पांचवें ओवर की पहली गेंद पर कैच थमा बैठे. भारत ने 6 ओवर में 59 रन बनाए. वहीं वैभव ने भी इस मुकाबले में एकबार फ‍िर तूफानी बल्लेबाजी की और महज 24 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ दिया. वैभव ने अपना अर्धशतक 4 छक्कों और 4 चौकों की मदद से पूरा किया.

वहीं भारतीय टीम ने महज 11वें ओवर की पहले गेंद पर 1़00 रन पूरे किए. इसी ओवर में आयुष म्हात्रे 21 रन बनाकर तातेंडा चिमुगोरो की गेंद पर व‍िकेट के पीछे कैच थमा बैठे. तातेंदा ने फ‍िर इसी ओवर में वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी भी अंत कर दी. वैभव 52(30) [4 चौके, 4 छक्के] रन पर आउट हुए.

ICC U19 मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 में लगे सबसे तेज अर्धशतक
विल मलाजुक (जापान) – 23 गेंदों में अर्धशतक
आयुष म्हात्रे (न्यूज़ीलैंड के खिलाफ) – 24 गेंदों में अर्धशतक
वैभव सूर्यवंशी (जिम्बाब्वे के खिलाफ) – 24 गेंदों में अर्धशतक
वैभव सूर्यवंशी (बांग्लादेश के खिलाफ) – 30 गेंदों में अर्धशतक
बेन मेयेस (स्कॉटलैंड) – 32 गेंदों में अर्धशतक

आज जीत हासिल करने पर भारत अंडर-19 टीम सेमीफाइनल में लगभग एक कदम रख देगी. वहीं जिम्बाब्वे की टीम किसी तरह लीग चरण से सुपर सिक्स में पहुंची है और इसके लिए उसे काफी किस्मत का सहारा लेना पड़ा. जिम्बाब्वे लीग चरण में एक भी मैच नहीं जीत सका था और सुपर सिक्स में उसके सामने कड़ी चुनौती है. पहला मुकाबला ही भारत जैसी मजबूत टीम से है, जिसने लीग चरण के अपने तीनों मैच जीते हैं और टूर्नामेंट में लगातार बेहतर प्रदर्शन करती नजर आ रही है. भारत इस मैच में साफ तौर पर फेवरेट माना जा रहा है. वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में हैं, आयुष म्हात्रे को भी रन मिले हैं और गेंदबाजों का प्रदर्शन अब तक बेहतरीन रहा है. वहीं, जिम्बाब्वे की टीम बल्लेबाजी में संघर्ष करती दिखी है और उसके गेंदबाज भी ज्यादा असर नहीं छोड़ पाए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *