GOLD SILVER RATE TODAY : सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव, जाने ताजा भाव

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल रहा है। आज बुधवार सुबह सोने की कीमतों में ₹3200 प्रति दस ग्राम का उछाल आया है, वहीं चांदी के भाव में ₹10,000 प्रति किग्रा की बढ़त देखने को मिली है। मंगलवार शाम (27 जनवरी 2026) को 24 कैरेट का भाव ₹1,62, 100 और चांदी का भाव ₹3,70,000 (प्रति किग्रा) पर बंद हुआ था।

भारतीय सराफा बाजार (व्यापारियों द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार) द्वारा जारी कीमतों के अनुसार, आज 22 कैरेट सोने के दाम ₹1,51,550, 24 कैरेट का भाव ₹1,65,300 और 18 कैरेट सोने का रेट ₹1,24,030 चल रहे हैं। चांदी ₹3,80,000 (प्रति किग्रा) दर्ज हुई।