‘ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने देखा भारत का शौर्य’, राष्ट्रपति ने बताईं सरकार की उपलब्धियां

संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो गई है. संसद सत्र की शुरुआत के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित कर रही हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां बताईं और कहा कि पिछला साल भारत की तेज प्रगति और विरासत के उत्सव के रूप में यादगार रहा. राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को गति मिली है. ऑपरेशन सिंदूर से भारतीय सेना का शौर्य पूरी दुनिया ने देखा है. भारतीय सेना ने आतंकी अड्डों को ध्वस्त किया. मिशन सुदर्शन चक्र पर काम चल रहा है. विश्व आज कठिन कालखंड से गुजर रहा है. लंबे समय से चले आ रहे समीकरण भी बदल रहे हैं. कठिन परिस्थितियों के बीच भी भारत तेजी से विकास की राह पर बढ़ रहा है. इसके पीछे दूरगामी विदेश नीति की भूमिका है. भारत पर दुनिया के देश भरोसा व्यक्त करते हैं. भारत सेतु की भूमिका निभा रहे हैं. भारत ने मानवीय दृष्टिकोण को प्राथमिकता दी है. भारत ने ग्लोबल साउथ की आवाज को और मुखरता से तेज किया है. पुराने संबंधों को मजबूती देते हुए नए संबंध भी विकसित किए हैं. ग्लोबल पॉलिटिक्स का अंतिम ध्येय मानवता की सेवा होनी चाहिए.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सदन के संयुक्त सत्र को संबोधित किया और विरासत से लेकर विकास का संदेश दिया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश करेंगी. इस बीच विपक्ष ने मनरेगा, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर जैसे ज्वलंत मुद्दों पर सरकार को घेरने की पूरी रणनीति तैयार कर ली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *